मण्डल मैगलगंज के अध्यक्ष बने राममोहन गुप्ता,भाजपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर

लखीमपुर खीरी , 239

मैगलगंज खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी के 33 मंडलो में 15 मंडलो की घोषणा।काफी लंबे समय से जनपद लखीमपुर खीरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा का हो रहा था इंतजार। बुधवार की सुबह होते ही प्रदेश से जारी हुई लिस्ट जिसमें विधानसभा कस्ता के मंडल मैगलगंज के अध्यक्ष राममोहन गुप्ता को नवनिर्वाचित किया गया। राममोहन गुप्ता पिछले दो कार्यकाल में मंडल महामंत्री के रूप के कार्य कर चुके है औऱ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव में कस्ता विधानसभा के समन्वयक प्रमुख बनाये गए थे व विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के प्रांत सहसंयोजक के पद पर कार्यरत है। इनके पिता स्व० दयाशंकर गुप्ता जो भारतीय जनता पार्टी जिला लखीमपुर के जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तहसील मोहम्मदी के कार्यवाहक व मैगलगंज सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक रहे। भाजपा मंडल अध्यक्षों की लिस्ट आते है भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी व मंडल अध्यक्ष का जगह-जगह पर स्वागत किया व मिठाई खिलाई।इसी मौके पर कस्बा के प्रतिष्ठान दयाल मिष्ठान भंडार पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्ष गुप्ता पहुंचे उन्होंने राम मोहन गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता,अनुज शुक्ला,विपिन बिहारी गुप्ता, राम लड़ैते मिश्र,आशुतोष गुप्ता,शिवशंकर तिवारी,बृजेश तिवारी(मुंदर),नीरज तिवारी,पवन गुप्ता,नीरज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top