होमगार्ड की बहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Jan 09, 2025 at 08:01 PM , 155लखीमपुर खीरी।पीड़ित होमगार्ड सत्रोहन लाल अवस्थी की बहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति अराजनैतिक के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी को दिया गया है।आपको बता दें कि पीड़ित होमगार्ड सत्रोहन लाल अवस्थी जो 2 वर्ष से न्याय पाने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है और उसको अभी तक न्याय नहीं मिल रहा है इसी संबंध में मंडल कमांडेंट होमगार्ड लखनऊ के द्वारा पीड़ित होमगार्ड को ड्यूटी पर बहाल करने के लिए दो बार आदेश जिला कमांडेंट होमगार्ड को दिया गया है लेकिन जिला कमांडेंट होमगार्ड के द्वारा अभी तक उसकी ड्यूटी बहाल नहीं कराई है और लगातार होमगार्ड को प्रताड़ित कर रहे हैं जिससे उसकी आर्थिक और मानसिक स्थिति के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है और वह अपनी पत्नी का सही इलाज नहीं करा पा रहा है।इसी संबंध में एक ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रशक्ति अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव के द्वारा जिला अधिकारी को दिया गया है जिसमें पीड़ित होमगार्ड को ड्यूटी पर बहाल किए जाने की मांग की है।मामले को लेकर जब होमगार्ड सत्रोहन लाल अवस्थी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व मेरे द्वारा सब्जी विक्रेता से सब्जी ली गई थी जिसको पैसे दिए गए थे शेष बचे हुए पैसे उपरोक्त सब्जी विक्रेता के द्वारा वापस किए गए थे किसी व्यक्ति ने द्वेष भावना को लेकर पैसे के लेनदेन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था और जिसकी जांच सीओ धौरहरा के द्वारा की गई थी जिसमें सीओ द्वारा एकतरफा जांच करते हुए मुझ होमगार्ड को दोषी ठहराया था जबकि पैसे देने के सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति के द्वारा कोई भी शिकायत विभाग के पास नहीं है और किसी भी प्रकार के कोई गवाह मामले में नहीं है किंतु विभागीय अधिकारी जिला कमांडेंट मुझ पीड़ित को प्रताड़ित कर रहे हैं और ड्यूटी पर बहाल होने का आदेश होने के बाद भी मुझे ड्यूटी पर बहाल नहीं कर रहे हैं और मंडल कमांडेंट होमगार्ड के आदेशों को दरकिनार कर रहे हैं।जिला कमांडेंट होमगार्ड दिनेश कुमार पांडे को जनपद में 3 वर्ष से अधिक का समय हो गया है और इनका जनहित में स्थानांतरण किया जाना आवश्यक है।































Comments