श्री राम कथा अमृत महोत्सव में सुनाई भरत चरित्र की कथा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2025 at 07:32 PM , 381लखीमपुर खीरी। विलोबी मैदान में आयोजित श्री राम कथा अमृत महोत्सव के नवें दिन श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। कथा व्यास पंडित शशि शेखर महाराज ने भरत चरित्र और वनवास की मार्मिक कथा सुनाई, जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
यह महोत्सव अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच और श्री राम परिवार मित्र मंडली के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित होने वाले हवन यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। शाम के सत्र में पंडित निर्मल शास्त्री द्वारा हनुमान चालीसा पाठ और आरती का आयोजन किया जाता है, जिसके बाद पंडित शशि शेखर महाराज कथा सुनाते हैं।
कथा के समापन के बाद हर दिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा आयोजित किया जाता है। इसमें शहर और आसपास के हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
महोत्सव स्थल पर भव्य सजावट और भक्ति संगीत का समागम श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। दीपों की रोशनी और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया है।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने जानकारी दी है कि महोत्सव का समापन विशेष हवन और भव्य आरती के साथ होगा। सभी को इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का निमंत्रण दिया गया है।































Comments