दबंग बाधित कर रहे रास्ता उठवा रहे मकान की नींव अधिकारियों से पीड़ित ने लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी Dec 08, 2024 at 12:25 PM , 122लखीमपुर खीरी। थाना भीरा की पड़रिया तुला चौकी के अंतर्गत ग्राम दरियाबाद निवासिनी पीड़ित ने दबंगों द्वारा बनवाए जा रही दीवार के को तुड़वाने के संबंध में अधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित माया देवी पत्नी रामकुमार ने उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में यह कहा है की दबंग विपक्षीगण रामविलास पुत्र सुकई आदि उसके निकास का रास्ता बंद कर अपनी दीवार बनाने हेतु नींव भर दी है जबकि इस निकास की जगह के संबंध में करीब 2 वर्ष पूर्व पुलिस ने जब दोनों पक्षों में समझौता कराया था तो छह हाथ रास्ता छोड़ने की बात हुई थी जिसका दस्तावेज लिखित है। विपक्षियों द्वारा यह दीवार उठाने पर पीड़ित का रास्ता इतना बंद हो जाएगा कि वहां कोई वहां कोई वाहन नहीं जा सकता। दिनांक 5 दिसंबर को पीड़ित के पुत्र ने इस अवैध निर्माण की सूचना 112 नंबर पर दी जिस पर पुलिस ने आकर कार्य को रुकवा दिया और पीड़ित से थाने पर प्रार्थना पत्र देने को कहा। इसके बाद पीड़ित के ससुर कामता प्रसाद ने पुलिस चौकी पड़रिया तुला पर अपना प्रार्थना पत्र दिया जिस पर इंचार्ज ने मौके पर आकर रास्ता छोड़कर दीवार उठाने को कहा जिस पर विपक्षी तुरंत तो रुक गए लेकिन पुलिस के जाने के बाद पुनः उसी जगह पर दीवार उठने लगे तब फिर इतने इसकी सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी फोन से दी जिस पर उन लोगों ने भी रास्ते का अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश जारी किए। बताते हैं कि उच्च अधिकारियों को बताने के बाद दरोगा जी उल्टे पीड़ित को ही हड़काने लगे। दीवाल उठती देख पीड़ित ने पुनः उच्च अधिकारियों को सूचित करने के लिए मुख्यालय पर चक्कर काट रहे हैं यह भी आरोप है की विपक्षीगढ़ खुला कह रहे हैं कि जो भी कर लो हम सब पैसा देकर मैनेज कर लेंगे मेरा कुछ नहीं कर पाओगे उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित द्वारा मांग की गई है कि मामले में प्राथमिक सूचना दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करते हुए तरीके से भरी गई नींव को तुड़वाया जाए तथा मकान तक जाने का रास्ता साफ किया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments