श्री संतोष जी वाटिका मैरिज हाल के शुभारंभ के अवसर पर तिकुनिया मे 782 जन शक्ति मंच की सदस्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2024 at 04:35 PM , 454तिकुनिया।
श्री संतोष जी वाटिका मैरिज हाल के शुभारंभ के अवसर पर तिकुनिया मे 782 जन शक्ति मंच की सदस्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
*सभी महिला सदस्यों ने जन शक्ति मंच के संस्थापक राजीव गुप्ता के नेतृत्व मे भाग लिया। राजीव गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र मे समस्यायो का अम्बार है अच्छा इलाज नहीं है। गरीब कहा जाए,दिन मे 3.30 के बाद कोई प्राइवेट बस नहीं, रेल जब चाहते है जब बंद करते है आवागमन नहीं जब आवागमन नहीं होगा तो विकास रूकेगा। बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। नेपाल राष्ट्र मित्र राष्ट्र है । पर वहां के लोग तिकोनिया में आकर 20 किलो आलू भी नही खरीद सकता। पोस्ट मार्टम हाउस आज तक बंद है। क्षेत्र मे निघासन मे ट्रामा सेंटर की मांग भी जनहित मे की। जिस से लोगो को अच्छा इलाज मिल सके। सभी महिलाओं का सम्मान व भोज किया गया। क्षेत्र में कार्यक्रम की चर्चा है।






_page-0001.jpg)
























Comments