अजान पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही का हुआ विदाई समारोह

लखीमपुर खीरी , 137

दूसरी पोस्टिंग में काफी लोकप्रिय थे सिकंदर यादव 

सभी ने की अच्छे व्यवहार की तारीफ

 

अजान-खीरी  हैदराबाद थाना की अजान पुलिस चौकी से गैर जनपद महराजगंज गोरखपुर परीक्षेत्र में ट्रांसफर हुए सिपाही सिकंदर यादव के विदाई समारोह में व्यापारियों सम्भ्रांत नागरिकों ने उनका मुंह मीठा कर मालाओं से लादकर विदा किया। बताया जा रहा है कि मिलनसार व खुशदिल सिपाही के विदाई के समय सभी की आँखें नम हो गयीं।

 बता दें कि सिकंदर यादव की पहली पोस्टिंग थाना खीरी में हुई थी।करीब तीन साल खीरी थाना में रहे। इसके बाद दूसरी पोस्टिंग हैदराबाद थाना की अजान पुलिस चौकी में हुई ।सिपाही सिकंदर यादव विगत ढाई वर्षों से अजान चौकी पर रहकर सभी जनों से घुल मिल गये थे। उनसे जो कोई मिलता हमेशा याद रखता था। लोगों ने उन्हें बहुत मिलनसार और व्यावहारिक बताया।  

वहीं साधन सहकारी समिति अध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा सिपाही रहते हुए भी  सिकंदर यादव कस्बेवासियों से बहुत अच्छा लगाव रखते थे। युवाओं के जुबान पर सिकंदर यादव का ही नाम रहता था। सिकंदर यादव के जाने की खबर से हम सभी दुखित हैं । 
विदाई में सिपाही सिकंदर ने कहा नौकरी की पहली पोस्टिंग थाना खीरी में हुई थी। वहां मैं करीब तीन साल रहा। खीरी थाना में भी लोगों बहुत सारा प्यार मिला। दूसरी पोस्टिंग हैदराबाद थाना की अजान पुलिस चौकी में हुई।और मुझे अपनों की तरह कस्बे के लोगों ने प्यार दिया है। इस ऐतिहासिक पल को मैं अपने दिल मे सजाकर रखूंगा। 


 इस दौरान अजान चौकी प्रभारी जेपी यादव, उपनिरीक्षक  कुलदीप सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव, संजीव यादव, सुरेश,मुकुल, तरुण,महेश वर्मा,पंकज वर्मा, महेन्द्र वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top