पहली बार 5 जगहों पर होगा लखीमपुर महोत्सव, मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शुभारंभ, जानें कहां-कहां होगा आयोजन

लखीमपुर खीरी , 228

यूपी के लखीमपुर खीरी में पहली बार 'लखीमपुर महोत्सव 2024' का आयोजन 5 जगह किया जा रहा है डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसके लिए समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है यह महोत्सव 25 से 28 नवंबर के मध्य आयोजित किया जाएगा..!!
       यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पांच स्थलों पर होगा लखीमपुर महोत्सव आयोजित किया जाएगा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अभिनव पहल पर जिले में पहली बार ‘लखीमपुर
 महोत्सव-2024’ का आयोजन होगा जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिले में 25 से 28 नवंबर के मध्य क्रमशः दुधवा, लखीमपुर, कोटवारा, गोला, मेढक मंदिर ओयल में यह महोत्सव आयोजित किया जाएगा..!!

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिया आदेश..!!


वहीं, इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने महोत्सव आयोजन के लिए गठित मेला स्थल व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रचार प्रसार समिति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समिति, स्टॉल आवंटन समिति, दर्शक दीर्घा समिति, आमंत्रण समिति, संसाधन समिति साज-सज्जा, आयोजित गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यक्रम स्थल पर की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के पार्किग, ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान इत्यादि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भव्यता के साथ समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए. डीएम ने चयन किए गए वेंडर को आयोजन स्थल भ्रमण कराते हुए सभी जरूरी इंतजाम समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं..!!

Related Articles

Comments

Back to Top