*बाल दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फूलबेहड़ में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया"*
लखीमपुर खीरी Nov 15, 2024 at 10:40 AM , 238*मिशन शक्ति फेज-5*
"""""""""""""""""""""""""""""""
लखीमपुर-खीरी,ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम ज्ञानपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में *मिशन शक्ति फेज - 5* के अंतर्गत "बाल कार्निवाल कार्यक्रम* का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव के दिशानिर्देशन में किया गया है |
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेज - 5 के अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फूलबेहड़ में बाल कार्निवाल कार्यक्रम मनाया गया, कार्यक्रम में विद्यालय में आवासित बालिकाओं से रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई है , रंगोली कार्यक्रम में प्रथम स्थान कु. अनामिका , कु. गुंजन की टीम , द्वितीय स्थान कु.गुलफशां , कु. जूली की टीम व तृतीय स्थान कु.रागनी, कु. अंजली की टीम ने प्राप्त किया है , पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.वंशिका,कु. रितिका की टीम , द्वितीय स्थान कु. अंकिता , कु. कुमकुम तृतीय स्थान कु.ज्ञान देवी , कु. दीक्षा ने प्राप्त किया , महिला कल्याण विभाग की ओर से सभी टीमों को पुरस्कार दिया गया , कार्यक्रम का संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई के कय्यूम ज़रवानी ने किया , वन स्टाफ सेंटर की विजेता गुप्ता काउन्शलर , चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) , श्रीमती विभा श्रीवास्तव , श्रीमती सुमन मौर्य उपस्थित रही है , सभी उपस्थित लोगों ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं टोल फ्री महिला हेल्पलाइन 1090 ,181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 ,पुलिस हेल्पलाइन 112 , साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 , के बारे में विस्तृत जानकारी बालिकाओं को दी है , कार्यक्रम में सुमन देवी,वार्डन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्कूल व समस्त शिक्षिकाऐं व स्टाफ उपस्थित रहा |






_page-0001.jpg)
























Comments