जैनस इनीशिएटिव्स ने बच्चों को हाइजीन किट देकर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
लखीमपुर खीरी Nov 09, 2024 at 06:55 PM , 142लखीमपुर खीरी। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही जैनस इनीशिएटिव्स संस्था ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर, बेहजम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
संस्था के संस्थापक और लखनऊ स्थित चरक हार्ट इंस्टिट्यूट के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को विद्यालय में आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 130 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें हाइजीन किट वितरित की।
डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल बीमारियों से बचाव करती है, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में भी सहायक होती है। नियमित रूप से स्नान करना, साफ कपड़े पहनना, शौच के बाद हाथ धोना और नाखून काटना जैसी आदतें बीमारियों से बचाव में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मीनू राठौर ने किया। शिक्षामित्र गीता मिश्रा ने भी स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता की आदतें समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार होती है।
इस अवसर पर जैनस इनीशिएटिव्स के कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, अभिषेक अवस्थी और उमंग गुप्ता का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य एफ अवधेश कुमार ने डॉ. पंकज श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जैनस इनीशिएटिव्स के इस प्रयास से बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिली, जो उनके भविष्य में स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






_page-0001.jpg)
























Comments