पलिया गन्ना विकास समिति का चुनाव 10 डेली गेटों के लिए 16 नामांकन पत्र बिके तथा 15 जमा किए गये
लखीमपुर खीरी Oct 10, 2024 at 07:17 PM , 117पलिया कलां/लखीमपुर खीरी।सहकारी गन्ना विकास समिति पलिया सहकारी गन्ना समिति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जिसमें 15 ही जमा हो सके।
6 सीटों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ जबकि चार सीटों पर चुनाव होना है जिसमें त्रिकौलिया से तीन उम्मीदवार मैदान मे है, पटवारा पलीया तथा फरसहिया से दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं वही बल्लीपुर, मझगई,त्रिलोकपुर, अतरिया, पटिहन तथा गदनियां क्षेत्र से एक-एक पर्चा दाखिल किया गया माना जा रहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो उक्त क्षेत्र के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जायेगें।
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लखीमपुर के नामांकन पत्रों में बिक्री के दौरान हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन ने भरपूर शक्ति व स्फूर्ती दिखाई जिस कारण से पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति में शुरू से ही भारी तादाद मे पुलिस फोर्स तैनात रहा।
*अभिषेक अवस्थी का चेयरमैन बनना तय, अभिषेक अवस्थी सहित 6 डॉयरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए,विधायक रोमी साहनी ने अपने पलिया आवास पर नव निर्वाचित डॉयरेक्टरो का माल्यार्पण कर लड्डू खिला कर स्वागत किया*






_page-0001.jpg)
























Comments