भाजपा विधायक को जड़े थप्पड़! लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा....!!

लखीमपुर खीरी , 148

लखीमपुर-खीरी।भारतीय जनता पार्टी के विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने से मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। पुलिस के सामने खींचकर गिराए गए भाजपा विधायक को बार संघ अध्यक्ष के साथ अन्य लोगों ने तडातड थप्पड़ जड़े। बुधवार को सोशल मीडिया पर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा के साथ की गई मारपीट का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे कलेक्ट्रेट परिसर का होना बताया जा रहा है।
          वाइरल वीडियो के मुताबिक पुलिस की सुरक्षा के साये के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे जिला बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के साथ पहले से चले आ रहे मामले को लेकर कहासुनी हो गई। विधायक और बार संघ अध्यक्ष तेजी के साथ एक दूसरे की तरफ बढे। लेकिन बाहर संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पहल करते हुए भाजपा विधायक के गाल पर तमाचे जड़ दिए।
          इस दौरान विधायक के साथ मौजूद पुलिस कर्मी बार संघ अध्यक्ष को खींचकर अलग लेकर चल दिए। इसी दौरान अन्य लोग भी विधायक के ऊपर टूट पड़े और खींचकर गिराने के बाद विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर लात घूसों से पीटा हालांकि पुलिस कर्मी भाजपा विधायक को बचाने में लगे रहे, लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा विधायक को बचाया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top