हैदराबाद पुलिस ने निपटाया 20 वर्ष पुराना विवाद, जमकर तारीफ कर रहे लोग

लखीमपुर खीरी , 222

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। इससे पता चलता है कि पुलिस का काम केवल अपराध को नियंत्रित करना ही नहीं है, बल्कि उसे जड़ से समाप्त कर आपसी भेदभाव और मनमुटाव को खत्म कर भविष्य की नींव को संवारना भी है। इस मामले में दो पक्षों के बीच आबादी के बंटवारे को लेकर चले आ रहे विवाद में पुलिस ने ऐसा काम किया कि लोग चारो ओर उनकी तारीफ कर रहे हैं। गुड मॉर्निंग अभियान के अंतर्गत हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्या पुर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छः बजे नवागत थानाध्यक्ष हैदराबाद शिवाजी दुबे मय फोर्स पहुंच कर विगत 20 वर्षों से रघुनंदन पुत्र मुरलीधर व राजकुमार पुत्र सुंदरलाल के मध्य चल रहे आबादी के बटवारे के वाद-विवाद को नवागत थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे ने दोनों पक्षो को आमने-सामने बैठाकर बात की और दोनों के बीच समझौता करा दिया। उक्त मामले में आम जन का कहना था कि पुलिस का यह भी चेहरा होता है यह तो उन्हे पता ही नहीं था। अगर इस तरह पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाए तो अपराध और अपराधी दोनों ही अपने आप पुलिस को आत्म समर्पण कर देंगे। साथ ही जब पुलिस इस तरीके से काम करती है तो जनता पुलिस से अपने मन की बात कहने में कोई झिझक भी नहीं रहती है।

Related Articles

Comments

Back to Top