कोल्हू पर प्रतिबंध लगाने की सूचना भ्रामक _डीसीओ
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2024 at 07:17 PM , 248लखीमपुर खीरी। विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर कोल्हू चलाने पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाने की प्रसारित सूचना असत्य और भ्रामक है। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह और सहायक चीनी आयुक्त ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने प्रसारित सूचना के क्रम में कहा कि आम जन मानस को अवगत कराना है कि 26 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय में खड़े कोल्हू के चलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। कोल्हू कृषकों से गन्ना खरीद कर पेराई कर सकते हैं और उसके रस से खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप गुड़ बना सकते है। यह भी बताया गया कि उक्त बैठक में खंडसारी इकाइयों के चलाने संबंध में निर्णय लिया गया था लेकिन जब तक चीनी का परता 09 प्रतिशत नहीं हो जाता। तब तक खाण्डसारी इकाइयां संचालित नहीं होंगी तथा खाण्डसारी इकाईयों द्वारा कृषकों से खरीदे गए गन्ना का मूल्य भुगतान ही सीधे कृषको के बैंक खाते में किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments