सरकार छुड़ा रही अवैध कब्जे यहां दबंग हथिया रहे प्लाट सत्ता पक्ष के एक नेता के परिजनों की सह पर हो रहा है याह खेल सीडीओ के आदेश पर भी नहीं हुई कार्रवाई

लखीमपुर खीरी , 418

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।
प्रदेश की योगी सरकार जमीन के अवैध कब्जों पर शख्ती दिखा रही है। दूसरी तरफ कद्दावर नेता के परिजन खुलेआम जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। यही कारण है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम असौवा निवासी पवन वर्मा, विशाल वर्मा और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर निवासी नीरज वर्मा, वरुण दीपक ने 20 नवंबर 2017 को आशुतोष कुमार पुत्र रामावतार विश्वकर्मा से प्लाट खरीदे थे। आरोप है कि 21 जून को दबंगों ने कब्जा कर लिया और 6 फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी। प्लाट खरीददार अधिकारियों के चक्कर ही लगते रहे। प्लाट स्वामियों का कहना है कि तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम, सीडीओ और डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिए गए, पर हुआ कुछ नहीं। सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम को निर्देश दिए थे कि मौके पर पुलिस पर ले जाकर उचित न्याय संगत कार्रवाई की जाए। एक सप्ताह बीत चुका है। कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंग का प्लाटों पर कब्जा बरकरार है। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है। ऐसा नहीं है कि उन दबंगों ने अपने बल पर कब्जा कर लिया है।उसमें एक रसूखदार नेता के परिवार के लोग की सह बताई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top