दिनदहाड़े सदर चौराहे से उचक्कों ने स्कूटी से 40000 हजार रुपए पार् कर दिए
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2024 at 07:05 PM , 124गोला गोकर्णनाथ खीरी ।कोतवाली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी से बैग में रखें 40000 रुपए उचक्को ने पiर कर दिए l
सोमवार को नगर के सदर चौराहे से पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य की स्कूटी की डिग्गी से उच्चको ने 40 हजार रुपए पार कर दिए जिससे नगर में फिर सनसनी फैल गई है।
नगर में पुलिस की निष्क्रियता का फायदा चोर उचक्के और बदमाश उठने लगे हैं। पुलिस हाथ पैर हाथ भर बैठी है। नगर में जैसे ही पुलिस की गश्त धीमी पड़ी कि बदमाशों और चोर उच्चको ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी।
पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य साहित्यकार संत कुमार बाजपेई संत ने मोहम्मदी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये का विड्राल किया। वैग स्कूटी की डिग्गी में रखकर चले और सदर चौराहे पर एक दुकान पर फोटो स्टेट करने के लिए स्कूटी बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। चंद मिनट बाद बाहर आए तो स्कूटी की डिग्गी खुली थी और बैक गायब था।यह देख वह काफी परेशान हुए फिर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी रमेशचंद पांडे ने बताया ने घटना अभी हमारे संज्ञान में नहीं है यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी l






_page-0001.jpg)
























Comments