भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग करी

लखीमपुर खीरी , 128

 लखीमपुर खीरी सोमवार को भारतीय किसान संगठन के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की देखरेख में जिला अध्यक्ष सद्दाम रहमानी के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" को सुरक्षा दिए जाने के संबंध में भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय खीरी को सौंपा गया इससे पहले जिला अध्यक्ष सद्दाम रहमानी की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक हुई इस दौरान जिला अध्यक्ष सद्दाम रहमानी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार "पंकज" को अराजक तत्वों से जान का खतरा है प्रदेश अध्यक्ष मूल रूप से जनपद एटा की ग्राम पंचायत परोली सुहागपुर मजरा मतबरिया थाना जैथरा के मूल निवासी हैं। वर्तमान में लखीमपुर खीरी में रहते हैं। वही के कुछ अराजक तत्व प्रदेश अध्यक्ष जी की हत्या कर देना चाहते हैं। मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा की श्री देवेंद्र कुमार "पंकज" जी की पुश्तैनी संपत्ति एटा में है वहां अध्यक्ष जी की मां और उनके परिवार ने मिलकर भगवान महादेव जी का एक मंदिर अपनी निजी जगह घर में बनवाया था उस मंदिर से इनके पूर्वजों ने करी 14 बीघा जमीन भी लगाई थी देवेंद्र कुमार पंकज जी के पिताजी का स्वर्गवास बचपन में ही हो गया था और वह लखीमपुर आ कर शिफ्ट हो गए थे जिला एटा में परिवार का भी कोई व्यक्ति नहीं रहता है मंदिर और संपत्ति पर वहां के अराजक तत्वों की नियत खराब है और वह लोग श्री पंकज की हत्या कर संपत्ति हड़प लेना चाहते हैं यहां लखीमपुर खीरी में भी आ कर हत्या का षड्यंत्र कर चुके हैं इसलिए आज हम सब भारतीय किसान संगठन के लोग अपने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" की सुरक्षा की मांग करते हैं ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। अगर सुरक्षा देने में हीला हवाली हुई तो हम सब मिल कर संयुक्त किसान संगठन के लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जी ने गृहमंत्री महोदय और मुख्यमंत्री महोदय को पत्र भी लिखा है मगर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है हमारे संगठन के लोगों ने पहले भी ज्ञापन प्रेषित किया है मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अगर जल्दी ही सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई गई तो किसान संगठन आंदोलन करेंगे। इस दौरान पिंटू वर्मा अमित वर्मा दीपक रस्तोगी शैलेश शर्मा रामजी वर्मा राम सागर गौतम शिवा रस्तोगी सौरभ वर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top