नही बना नाला मामूली बरसात में घरों में भरा गंधा पानी

लखीमपुर खीरी , 118

मैगलगंज खीरी।मानसून की पहली बरसात ही कस्बा वासियों के लिए आफत लेकर आई।लगातार सोशल मीडिया से लेकर अखबारों की सुर्खियां बना औरंगाबाद रोड स्थित नाला न बनने से कस्बे के अधिकांश घरों में पानी भर गया।जिसके चलते लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।आपको बता दें मैगलगंज से नैनीताल हाइवे निर्माण व चौड़ीकरण के चलते पूर्व में बना पुराना बना नाला पूरी तरीके से अवरुद्ध हो चुका है जिससे बरसाती  जल निकास का कोई जरिया नही बचा है।इसके लिए दर्जनों बार विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया गया।यहां तक कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी नाले का मुद्दा पूरी तरह छाया रहा।बाबजूद इसके जिम्मेदारों के कान में जूं तक नही रेंगी।नाला निर्माण की बात तो दूर पुराने नाले की सफाई भर नही कराई गई जिसके चलते गत दिवस हुई मामूली बरसात में ही अधिकांश घर जलमग्न हो गए।काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर प्रधान के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्या बताई।प्रधान के द्वारा जल्द ही पुराने नाले की सफाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top