मगरमच्छ से लड़ गया ग्यारह साल का बच्चा,चबा डाला एक हाथ मगरमच्छ के हमले में घायल का बेंच पर किया गया इलाज
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2024 at 06:43 PM , 102लखीमपुर खीरी।सिंगाही थाना क्षेत्र के ठाकुर पुरवा मजरा बंगलहा तकिया निवासी संकित कुमार पुत्र सम्बारी उम्र लगभग 11 वर्ष जो कि निघासन जिला पंचायत इण्टर कालेज का कक्षा 6 का छात्र है अपनी मां के साथ घास लेने गया था तभी पड़ोस के ताल में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने संकित पर हमला कर दिया मगरमच्छ के हमले से संकित का बायां हाथ मगरमच्छ ने खा लिया बच्चे की मां ने शोर मचाया तभी पड़ोस में मौजूद अन्य लोगों ने मगरमच्छ से बच्चे को बचाया घायल अवस्था में परिजन निघासन सीएचसी लेकर आए प्रथम उपचार कर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिले में बच्चे और मगरमच्छ में जमकर घमासान होने का मामला सामने आया है,मां और बच्चे ने दिलेरी से मगरमच्छ का सामना किया,तब जाकर जान बच पाई।मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक बच्चे ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए बिना डरे मगरमच्छ से लड़ गया।हालांकि 20 मिनट तक विशालकाय मगरमच्छ से लड़ाई में बच्चे को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा वहीं बच्चा जब इलाज के लिए सीएचसी पहुंचा तो सिस्टम से हार गया,यहां बच्चे को लोगों के बैठने के लिए बनी बेंच पर इलाज किया गया,इसकी तस्वीर सामने आई है जो विचलित करने वाली है,फिलहाल बच्चे को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के ठाकुर पुरवा मजरा बंगलहा तकिया निवासी सम्बारी का 11 साल का बेटा संकित कुमार शुक्रवार को अपनी मां के साथ घास लेने गांव के किनारे गया था।संकित जैसे ही तालाब के पास पहुंचा तो तालाब में छिपे एक बड़े मगरमच्छ ने उसे दबोच लिया,ये देख संकित की मां के होश उड़ गए और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया,पड़ोस में पड़े एक डंडे से भी मगरमच्छ को पीटने लगी,लेकिन मगरमच्छ संकित को तालाब में खींचता रहा,जबकि संकित अपनी पूरी ताकत से मगरमच्छ से लड़ता रहा,यह करीब 20 मिनट तक चलता रहा,वहीं संकित की मां का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर किसी तरह से संकित को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया,लेकिन तब तक मगरमच्छ संकित का बायां हाथ चबा चुका था।आनन-फानन में मां और पड़ोसी संकित को लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे जहां पर गंभीर रूप से घायल संकित को फर्स्ट एड देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया,अब संकित और उसकी मां की हिम्मत और हौंसलो की इलाके में चर्चा हो रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments