तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन के वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2024 at 07:15 PM , 134तिकुनिया खीरी।तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जगह जगह हों रहा खनन जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर हों रहें वायरल वहीं खनन की बात की जाए तो तिकुनिया क्षेत्र में लगभग दर्जनों गांवों में अवैध खनन हों रहा जिसमें बरसोला, तिकुनिया, रायपुर,कोलहोरी, बनवीरपुर , रननगर, डांगा व अन्य जगह वहीं खनन के तीन वीडियो वायरल हों रहें।जिसमें एक वीडियो में खुद पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई है और दो सिपाही भी खड़े हुए हैं फिर भी खनन माफिया आराम से ट्रैक्टर ट्राली भरी मिट्टी पुलिस के सामने से लें जा रहें हैं और पुलिस उन्हें रोकती तक नहीं है । वहीं और भी वीडियो वाइरल हों रहें जिससे पता चलता है कि दिन दहाड़े तिकुनिया क्षेत्र में खनन हों रहा है और इसे कोई रोकता नहीं है।अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई है और खनन माफिया आराम से जा रहें हैं। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि खनन माफियाओं और पुलिस का गठजोड़ इसलिए तिकुनिया क्षेत्र में हों रहा है खनन ।अब आगे क्या कार्यवाही होती है या ऐसे ही चलता रहेगा खनन।






_page-0001.jpg)
























Comments