अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने की तैयारी की युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया
लखीमपुर खीरी Jun 13, 2024 at 07:13 PM , 123लखीमपुर खीरी
आनंदीबेन पटेल कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय की व मार्गदर्शन में शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से इस वर्ष 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने की तैयारी की जा रही है। 21 जून को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में आनलाइन शपथ ग्रहण का गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि इसके लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व मेडिकल संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन योग शपथ दिलाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी निगरानी खुद राजभवन कर रहा है।
विश्वविद्यालयों व उससे संबद्ध डिग्री कालेजों के विधार्थी,शिक्षक, अभिभावक, कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिवारीजन वेबसाइट rajbhawanyogpledge.in के माध्यम से आनलाइन योग शपथ लेंगे।यह शपथ लेने का ऑनलाइन कार्यक्रम 12 जून से 18 जून 2024 तक चलेगा। चीफ़ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा ने जनपद खीरी के विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे स्वंय व अपने परिजनों को राजभवन द्वारा जारी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शपथ दिलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के इस महाभियान का हिस्सा बनें।साथ ही स्वस्थ जीवन शैली एवं मानवता को बढ़ावा देने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और पारिवारिक सदस्यों के साथ साथ अन्य लोगों को भी योग से जोड़ें।






_page-0001.jpg)
























Comments