दीपक मिश्रा ने जे.ई.ई मेन में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया
लखीमपुर खीरी Jun 13, 2024 at 07:12 PM , 116मोहम्मदी-खीरी। स्थानीय विद्यालय टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्र अभिनव मिश्रा पुत्र दीपक मिश्रा ने जे.ई.ई मेन में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा विद्यालय के दो होनहार बच्चों ने नीट में भी 675 व 651 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए अर्हता प्राप्त की। विद्यालय प्रबन्धक आनन्द कुमार गुप्ता (एडवोकेट) ने छात्र को आशीर्वाद दिया व जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रयत्नशील रहने की शिक्षा दी। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव ने इस सफलता के लिए छात्र को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वैष्णव आनन्द गुप्ता व अध्यापक सरताज आलम, उपेन्द्र वर्मा, विशेष वर्मा, लेखाधिकारी आशीष शर्मा, आमना अंजुम व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments