ईंट का 'बाँट' बनाकर सरकारी राशन में डाका मोहम्मदी के अटसार में कोटेदार की करतूत का वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज
लखीमपुर खीरी Sep 17, 2026 at 06:40 PM , 15मोहम्मदी खीरी :तहसील मोहम्मदी के ग्राम अटसार ग्राम पंचायत भूडापिपरी में सरकारी राशन की दुकान पर घटतौली और धांधली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के कोटेदार द्वारा सरकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर चीनी और गेहूं की जगह ईंट रखकर तौल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि डिजिटल व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कोटेदार वजन में हेरफेर करने के लिए इस अनोखे 'तौल के खेल' को अंजाम दे रहा है।इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत भूड़ा पिपरी के निवासी ललित कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर औपरचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसका संदर्भ संख्या - 40015326050455 है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्रामीणों को पिछले 2 महीने से राशन नहीं दिया गया है। अब जो राशन बांटा भी जा रहा है, उसमें प्रति कार्ड 1 से 2 किलो की सीधी घटतौली की जा रही है।15 सितंबर को सुबह 10:11 बजे बनाए गए इस वायरल वीडियो में कोटेदार की चालाकी साफ पकड़ी गई है:सरकारी कांटे पर ईंट,वीडियो में कोटेदार जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। वह अनाज का बोरा रखने के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर एक भारी ईंट रख रहा है।खुले बोरे और हेरफेर,कांटे के पास ही चीनी और गेहूं के खुले बोरे पड़े हैं। ईंट रखकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में वजन को पूरा दिखा दिया जाता है, ताकि स्टॉक में कोई गड़बड़ी न पकड़ी जा सके।पर्ची से महरूम लाभार्थी: कोटेदार के हाथ में ई पीओएस मशीन तो है, लेकिन किसी भी कार्डधारक को राशन की पर्ची नहीं दी जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि पहले पारंपरिक (देसी) कांटे से कम तौल कर राशन लूटा जाता था, और अब सरकारी डिजिटल कांटे पर ईंट का खेल चालू है। जब भी कोई ग्रामीण इस धांधली का विरोध करता है, तो उसे कोटेदार द्वारा सीधे तौर पर धमकाया जाता है।लाइसेंस निरस्त करने की मांगइस धोखाधड़ी से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि:कोटे की दुकान का मौके पर जाकर तुरंत स्टॉक सत्यापन कराया जाए।वायरल वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानते हुए जांच की जाए और कोटेदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए।अब देखना यह है कि डिजिटल राशनिंग व्यवस्था में सेंध लगाने वाले इस कोटेदार पर प्रशासन कब और क्या कानूनी कार्रवाई करता है।






_page-0001.jpg)
























Comments