भारत-नेपाल सीमा परबड़ी कार्रवाई: 585 किलो यूरिया खाद के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 4 बाइक जब्त

लखीमपुर खीरी , 13

तिकुनियां खीरी।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल की तृतीय वाहिनी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सशस्त्र सीमा बल  की संयुक्त नाका टीम ने सीमा पार नेपाल ले जाई जा रही 585 किलोग्राम अवैध यूरिया खाद के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल  के कमांडेंट प्रमोद देवरानी के कुशल मार्गदर्शन और खखरोला कंपनी के कंपनी कमांडर निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन चलाया गया।​सटीक गुप्त आसूचना के आधार पर सीमा चौकी खखरौला और रननगर की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 708 से लगभग 800 मीटर भारतीय सीमा के भीतर मोर्चा संभाला। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर बढ़ रही चार संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिन पर खाद की बोरियां लदी हुई थीं।​अवैध यूरिया खाद: 13 सीलबंद बोरियां (प्रति बोरी 45 किग्रा, कुल वजन: 585 किग्रा) ​जब्त वाहन: 04 मोटरसाइकिलें ​सुपर स्प्लेंडर UP 31 CP 1484) ​टीवीएस स्टार सिटी HP 17B 8513) ​बजाज सीटी 100  UP 77C 8273) ​हीरो स्प्लेंडर UP 43 F 8894 ​अंधेरे और गन्ने के खेत का फायदा उठाकर एक फरार,कड़ी पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे यूरिया खाद को नदी के रास्ते नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। कार्रवाई के दौरान अंधेरे और गन्ने की ऊंची फसल का लाभ उठाकर एक तस्कर अपनी यूरिया लदी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर - UP 43 F 8894) मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा।
​कस्टम विभाग को सौंपा गया
सशस्त्र सीमा बल टीम ने मौके पर ही जब्ती और गिरफ्तारी मेमो तैयार कर पकड़े गए तस्करों व जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, तिकोनिया को सुपुर्द कर दिया है।
निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में खखरौला सीमा चौकी के जवान 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल 'नागरिक कल्याण कार्यक्रम' के जरिए सीमावर्ती गांवों में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों से अटूट संबंध स्थापित कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top