भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने डी-वाटरिंग पम्प का किया पूजन
लखीमपुर खीरी Sep 17, 2026 at 07:58 PM , 14लखीमपुर-खीरी, 17 सितम्बर 2026।
शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा नगर पालिका के डी-वाटरिंग पम्प (ट्यूबवेल पम्प) का विधि-विधान से पूजन किया गया।
पूजन के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इस डी-वाटरिंग पम्प के माध्यम से गंगोत्री नगर में जलभराव वाले स्थानों से जल निकासी की जाएगी। यह पम्प लगभग एक घंटे में डेढ़ लाख लीटर पानी की निकासी करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments