*ढखेरवा में जालसाजों ने सोने की ईंट के नाम पर किया 15 लाख की ठगी, तीन हिरासत में*
लखीमपुर खीरी Jun 13, 2024 at 07:11 PM , 136*सोने की ईट, नागमणि, मोरपंख, जीवित कद्दू और दो मुहां सांप आदि के नाम पर अब तक बाहरी लोगों से करोड़ों रुपए ठग चुके हैं जालसाज*
निघासन खीरी
पढुआ थाना क्षेत्र में एक बार फिर कुछ जालसाजों के द्वारा नकली सोने की ईट के नाम पर गुजरात से आए कुछ लोगों से 15 लाख रुपए ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण पुलिस की संलिप्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हलांकि मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ ने पूंछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि गुजरात के अहमदाबाद निवासी हनीफ अपने अन्य दो साथियों के साथ 15 दिन पहले ढखेरवा आए थे। जहां उन्हें ढखेरवा लखमीपुर मार्ग के किसी गुप्त स्थान पर सोने की नकली ईट ठगों ने दिखाया था। ईट का सौदा 40 लाख रुपए में हुआ था। एक लाख रुपए बयाना के तौर पर देने के बाद वह लोग अहमदाबाद चले गए। पांच दिन बाद ईंट खरीदने और उसको परखने के लिए वह पांच लोग अपनी गाड़ी से आए। दुलही के मजरा सेमरा पुरवा निवासी एक बाबा ने ईंट दिखाने के पहले 15 लाख रूपये ले लिया। उसके बाद ईंट दिखाई, ईंट हांथ में लेने के बाद देखा तो वह गड़बड़ लगी। इसी बीच सभी ठग मौका पाकर पैसा और ईंट लेकर रफू चक्कर हो गए। आरोप है कि जालसाजों के द्वारा ठगी का शिकार हुए पीड़ित लोग जब न्याय के लिए पुलिस चौकी ढखेरवा पहुंचे तो उन्हें खदेड़ दिया गया। इस बीच सीओ प्रवीण कुमार को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने तीन ठगों को दबोच कर पूंछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। चौकी पुलिस की संलिप्ता तब उजागर हुई जब हिरासत में लिए गए सेमरा पुरवा के एक ठग ने पुलिस पर रिश्वत की बड़ी रकम लेने की बात स्वीकार की। हलांकि ठगी का शिकार हुए गुजराती लोग अपने वतन सिधार गए हैं अब स्थानीय पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मामले में क्या कार्रवाई करते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
*अब तक करोड़ों रुपए ठग चुके जालसाज*
ढखेरवा क्षेत्र में ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां के कुछ गिरोह बंद जालसाज लोग सोने की ईंट, नागमणि, मोरपंख, जीवित कद्दू और दो मुंहा सांप आदि के नाम पर बाहरी लोगों को अपने झांसे में लेकर अब तक करोड़ों रुपए की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सूत्रों की माने तो इस गोरख धंधे में स्थानीय पुलिस भी जालसाजों से मोटी रकम लेकर घटनाओं पर पर्दा डालती रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments