केंद्र सरकार को किसानों ने दिखाए ट्रेलर सरदार वीएम सिंह गुरुद्वारा पहुंच वी एम सिंह टेका मत्था टेका

लखीमपुर खीरी , 113


गोला गोकर्णनाथ, खीरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह लखीमपुर खीरी पहुंचे पहले 10 बजे निघासन पहुंचकर मंगल सिंह ढिल्लों फिल्मी अभिनेता की बरसी पर आयोजित पाठ में भागीदारी की निघासन से गोला अलीगंज रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब हडेला पहुंचे संगठन के जिला सचिव स्वo सरदार हरी सिंह के पिता सरदार जागीर सिंह से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा सरदार हरी सिंह हम सबको अचानक छोड़ कर चले गए जिससे परिवार के साथ-साथ संगठन की भी काफी क्षति हुई है। जो कभी पूरी नहीं की जा सकती। गुरुद्वारे में मत्था टेका बाहर निकलते समय पत्रकारों से कहा अखिलेश यादव राहुल गांधी यह ना समझे किसानों ने उन्हें वोट किया है चुनाव में किसानों ने महंगाई और सरकार से नाराजगी के कारण नेगेटिव मतदान किया है। नाराज किसानों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया। किसानों ने सरकार को ट्रेलर दिखाने का काम किया है। किसानों को नाराज करके कोई भी शासन नहीं चला सकता। अगर किसानों की स्थित का सुधार सरकार नहीं करती है तो किसान पूरी पिक्चर भी दिखा सकते हैं। समय बदल चुका है किसान जाति धर्म को छोड़कर एकमत हुआ है। जातीय समीकरण काम नहीं आएंगे। वही गन्ना भुगतान पर पूछे जाने पर जवाब दिया। विलंब भुगतान पर किसानों को मिलने वाला ब्याज पर उत्तर प्रदेश सरकार ब्याज माफ करने का हलफनामा कोर्ट में दाखिल करती है जो भी गन्ना किसानों को पैसा मिल रहा है। वह कोर्ट के बदौलत मिल रहा है। लखीमपुर खीरी में डुप्लीकेट खाद अगर किसानों को मिलेगी तो किसानों का भला कैसे हो सकता है। डुप्लीकेट डीएपी एनपीके समिति में बिक्री का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top