लगातार दशवें दिन भी वकीलों की हड़ताल जारी
लखीमपुर खीरी Jun 13, 2024 at 07:08 PM , 11218 तारीख से आमरण आमरण अनशन शुरू करने का दिया अल्टीमेटम
गोला गोकरण नाथ खीरी तहसील गोला में डॉक्टर डॉ०गणेश कुमार के विरूद्ध अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन अनवरत जारी रहा डॉक्टर गणेश कुमार के समस्त बैंक खातों की उच्च ईकाई द्वारा जांच की मांग की गई। साथ ही डॉक्टर गणेश कुमार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव पर डॉक्टर द्वारा रंजिशन लिखाई गई फर्जी एफ०आई०आर० को स्पंज किया जाए एवं अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव की डॉ०गणेश कुमार के विरुद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कर कार्यवाही की मांग समस्त अधिवक्तागणो के द्वारा की गई, यदि उपरोक्त मांगे दिनांक 17/06/2024 तक न मांनी गई तो विवश होकर अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव 18/06/2024 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे वहीं क्रमिक अनशन स्थल तहसील प्रांगण गोला से करने की घोषणा कर रहे हैं 14 साल से 15 साल से तैनात है इसका तत्काल अंतर्जनपदीय ट्रांसफर किया जाए इसके सस्पेंशन की भी मांग है इस मौके पर अधिवक्ता श्रीराम जी,लालबिहारी वर्मा,प्रदीप काजल,अशोक गुप्ता,कामता चौधरी,राजेश गिरी,सुरेश गिरी,नरेन्द्र शुक्ला,अचल श्रीवास्तव,जितेंद्र वर्मा,रामकुमार गौतम,अरूण दीक्षित,लालबहादुर,हरिनाम पांडे,प्रमोद गुप्ता,संतकुमार,रचित पाठक,जयप्रकाश वर्मा,आदि समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments