भीषण गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना ही सच्ची मानव सेवा है: रिजवान अंसारी

लखीमपुर खीरी , 148

कुकरा खीरी। जनपद खीरी के ग्राम पंचायत कुकरा में जरूरतमंद एवं करीब,असहाय, मजदूरों को  नेकी की दीवार के कार्यक्रम संयोजक तथा पत्रकार रिजवान अंसारी ने ओआरएस के पाच सौ पैकेट बाटे। गर्मी के प्रकोप के चलते उल्टी,दस्त से लोग परेशान हो रहे हैं।इससे लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए नेकी की दीवार संस्था द्वारा ओआरएस पैकेटो का कस्बा कुकरा में राहगीरो को गर्मी में राहत देने के लिए पानी की जिसम में पूर्ति  करने के लिए ओआरएस का वितरण किया गया।राहगीरों ने पानी ओआर एस पीकर गर्मी से अपना गला तर किया।संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने बताया कि गर्मी से डिहाईड्रेशन की समस्या उत्पन्न होती है जिससे उल्टी व दस्त की संभावना बनी रहती है।इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर ओआरएस लेने की सलाह देते हैं। नेकी की दीवार संस्था की तरफ से लोगों को
राहत दिलाने के उद्देश्य से मुहिम चालू की है। नेकी की दीवार के अध्यक्ष गुरमेहर सिंह ने बताया कि दूसरों की मदद करना बहुत ही मुश्किल काम है क्योंकि मदद करते समय खुद को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस अस्त व्यस्त जिंदगी में दूसरों के लिए टाइम निकलना बड़ा ही मुश्किल काम है हमारे देश में यूं तो तमाम संस्थाएं काम कर रही हैं पर वह मात्र कागजों तक सीमित रह गई। उनका गरीबों की असल जिंदगी से कोई मतलब नहीं या तो वह इंजॉय के लिए या नाम और फ्रेम के लिए काम कर रहे हैं।नेकी की दीवार सामाजिक संस्था एक भारतीय स्वदेशी संस्था हैं जो पूरे भारत  एवं विदेशों तक जानी जाती है जो लोगों के दर्द को समझ कर धरातल पर काम कर रही है।आए दिन हो रही मुसीबत का सामना करने वाले लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।जमीनी धरातल पर हमेशा नेकी की दीवार इस तरीके की मुहिम को आगे बढ़ती है जो संस्था को अलग बनाती है संस्था ने लोगों के राहत के लिए ओआरएस वितरण करना शुरू किया है जो अलग- अलग शहरों व जिलों में पांच हजार पाउच का टारगेट रखा गया है।याह गरीब व कामकाजी लोगों को वितरित कर उनको इसे लेने की सलाह दी जा रही है।आज नेकी की दीवार संस्था जनपद तो क्या देश-विदेश में किसी नाम पहचान की मोहताज नहीं रही। संस्था की टीम भरसक प्रयास कर जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का काम बड़ी तेजी से कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top