लखनऊ वाया गोला बरेली रेल मार्ग पर आवश्यक रेलें चलाने की मांग
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 08:14 PM , 169छोटी काशी विकास संघर्ष समिति ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी विकास संघर्ष समिति ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजकर लखनऊ वाया गोला गोकर्णनाथ बरेली रेल मार्ग पर चार एक्सप्रेस ट्रेन तथा बरेली लखनऊ जाने के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन और वाया अयोध्या वाराणसी तक दो एक्सप्रेस ट्रेन,मथुरा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन और जोधपुर के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि 8 वर्ष पूर्व जब यहां छोटी लाइन थी तो बरेली लखनऊ आने जाने के लिए 16 ट्रेन चलती थी किंतु अब बड़ी रेल लाइन होने के बाद इस रेल मार्ग पर बहुत ही कम संख्या में पैसेंजर ट्रेन और सिर्फ एक एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है जबकि गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के नाम से शिव जी का प्रसिद्ध धार्मिक नगर है यहां गोकर्ण कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होना है । मैलानी रेलवे स्टेशन के आगे दुधवा नेशनल पार्क है ,गोला गोकर्णनाथ में लाखों तीर्थयात्री और दुधवा नेशनल पार्क में लाखों सैलानी पहुंचते हैं किंतु रेलों की सुविधा न होने के कारण उन्हें कठिनाई होती है इस कारण लखीमपुर सीतापुर लखनऊ पीलीभीत और बरेली जाने वाले दैनिक यात्री भी परेशान है और रेलवे की आय भी काफी कम है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि छोटी लाइन होने पर लखनऊ से वाया गोला गोकर्णनाथ बरेली मथुरा और जोधपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन चलती थी किंतु अब मात्र एक स्थाई एक्सप्रेस ट्रेन इस विद्युत चलित रेलवे ट्रैक पर मैलानी से गोरखपुर ट्रेन संख्या 15010 अप और 1509 डाउन नित्य चल रही है जो अपर्याप्त है। रेल मार्ग पर वाया अयोध्या वाराणसी तक मथुरा और जोधपुर तक दो दो एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की गई है ताकि तीर्थ यात्री वाराणसी गोला गोकर्णनाथ अयोध्या और मथुरा में एक साथ अपने आराध्य का दर्शन पूजन कर सकें।






_page-0001.jpg)
























Comments