तेरह हजार का जुर्माना भरकर कराया बंदियो को मुक्त
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 08:15 PM , 138लखीमपुर खीरी।जिला अपराध निरोधक कमेटी लखीमपुर द्वारा दो बंदियो का जुर्माना भरकर जिला कारागार से रिहा कराया गया। कल श्रीमान जेल अधीक्षक महोदय द्वारा अवगत कराया गया था कि दो बंदियो का जुर्माना न भर पाने के कारण जेल में निरुद्ध थे। जिस पर कमेटी लखीमपुर के प्रांतीय प्रतिनिधि माननीय गौरव गुप्ता जी द्वारा उन दोनों बंदियो का 13000 रुपए जुर्माना जमा कर रिहा करा दिया गया। और जिला कारागार उपाध्यक्ष म श्री हरवंश पांडे जी ने दोनों बंदिया को आगे भविष्य में अपराध ना करने की सलाह दी और समझाया कि अपराध करना गुनाह है। इस शुभ अवसर पर जिला कारागार उपाध्यक्ष महोदय हरवंश पांडे जी समिति के प्रांतीय प्रतिनिधि गौरव गुप्ता जी , पदेन सचिव सरोज कुमार मिश्र एड, जिला उपाध्यक्ष देशराज वर्मा एड, जिला उपाध्यक्ष महिला कमेटी नीलम गुप्ता, सलाहकार समिति के सदस्य योगेश त्रिवेदी एड, दुर्गेश गुप्ता जी, राम प्रकाश मिश्र जी, आदिकाई कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments