दिनदहाड़े सदर चौराहे से उचक्कों ने व्यापारी को झांसा देकर मारुति वैन से 48000 पiर कर दिए

लखीमपुर खीरी , 120

दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व्याप्त 

गोला  गोकर्णनाथ, खीरी। गोला कोतवाली के सदर चौराहे पर दिनदहाड़े की घटना व्यापारियों में द व्याप्त  कस्बा कुकुरा थाना मैलानी से दुकान का सामान लेने गोला आए एक व्यापारी को झांसा देकर मारुति वैन में रखा  48000 हजार रुपए का  बैग लेकर रफू चक्कर  हो गए। तहरीर पुलिस को दी गई है। दिन दहाड़े सरे राह हुई वारदात से सनसनी फैल गई।
मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकुरा निवासी जुबेर खान दुकान करते हैं। उनका कहना है कि वह बुधवार को सुबह 9:20 पर गोला में खुटार रोड स्थित गट्टानी की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। जब वह दुकान से निकले इसी बीच किसी उचक्के ने उनकी शर्ट पर केमिकल फेंक दिया और फिर उन्हें बताया कि उनकी शर्त पर केमिकल लगा है। तो उन्होंने शर्ट निकालकर अपनी मारुति वैन में डाल ली। उनका कहना है कुछ दूर चलने के बाद उन्हें उलझन हुई। उल्टियां होने लगी। चक्कर आने लगा। तब बैन साइड में खड़ी कर जैसे ही  उल्टी के लिए बाहर सिर निकाला इसी बीच दूसरी साइड से उचक्कों ने उनका बैग पार कर दिया। जिसमें 48 हजार रुपए रखे थे। सरेराह दिन दहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई है। व्यापारी चिंतित हैं कि ऐसे तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जुबेर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top