*चोरी गई मोटर साईकिल को पड़रिया तुला पुलिस ने किया बरामद।*
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 08:10 PM , 120*चोर पुलिस की घेराबंदी देख कस्बे के बाहर खेतों में बाईक छोड़कर हो गए थे फरार।*
बिजुआ/पडरिया तुला खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में चोरी हुई एक मोटर साईकिल को पड़रिया तुला पुलिस ने कस्बे के बाहर खेतों से बरामद कर ली है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल में आने जाने वाले मार्गों पर घेराबंदी करते हुए तलाश शुरू कर दी थी,जिसके चलते चोर बाईक को कस्बे के बाहर के खेतों में छोड़कर फरार हो गए थे।
सोमवार की शाम पड़रिया तुला कस्बा निवासी राम गोपाल राज की खाद की दुकान से प्लेटिना मोटर साईकिल चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना पड़रिया तुला पुलिस सहायता केंद्र पर दी गईं जहां पर तैनात आरक्षी चन्द्र मोहन त्यागी,अरविंद कुमार, सोहित कुमार ने तत्काल में कस्बे से बाहर जाने वाली सभी सड़कों पर पहुंचकर मोटर साईकिल की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके चलते बुधवार की सुबह गोन्धिया रोड पर पुलिया के पास खेतों से मोटर साईकिल बरामद कर ली गई। बताते है कि पुलिस की मुस्तेदी को देखते हुए चोर मोटर साईकिल ले जाने में असफल रहे। चोरों को पकड़ने को लेकर भीरा पुलिस की तलाश जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments