जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 08:11 PM , 117नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बचपन बचाओ आंदोलन के तहत जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
गोला गोकरननाथ खीरी कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कालेज प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने कैलाश सत्यार्थी की भारत यात्रा के तहत कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में संपन्न कार्यक्रम की यादें ताजा करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष पूरे विश्व में करोड़ों बच्चे बाल श्रम के लिए बाध्य किए जाते हैं और उनका जीवन नारकीय बना दिया जाता है। इसके साथ-साथ बाल विवाह निषेध कानून और शिक्षा का मौलिक अधिकार हमें कैसे प्राप्त हुआ इसके बारे में बताया तथा इन कानून के बनने से किस प्रकार बच्चों को उनका मौलिक जीवन जीने का अधिकार मिल रहा है उन्होंने कहा हमारी मुहिम जनपद को चाइल्ड फ्रेंडली बनाना है इसके लिए हम विद्यालयों के साथ मिलकर पूरे जनपद में इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से अपील की कि वह अपने अधिकार और कर्तव्य पहचाने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों को आगे बढ़ने में मदद करें कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव, देवेंद्र सिंह, सारिका रानी सहित समर कैंप के तमाम प्रशिक्षक उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments