*पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को कराना होगा बैंक खाते में केवाईसी(K.Y.C) अपडेट*

लखीमपुर खीरी , 243

लखीमपुर-खीरी | जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शासन/निदेशालय महिला कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को भुगतान शासन की मंशा के अनुरूप *आधार बेस्ट प्रणाली* के अन्तर्गत किया जाऐगा | तत्क्रम मे उक्त योजना के समस्त लाभार्थियों से अनुरोध है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में *आधार लिंक(केवाईसी)* अपडेट नही है,वह सभी लाभार्थी यथाशीघ्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट कराने का कष्ट करें | ताकि वित्तीय वर्ष 2024 - 25 की प्रथम तिमाही की किस्त जनपद के समस्त लाभार्थियों को प्राप्त हो सके|

Related Articles

Comments

Back to Top