चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 01:05 PM , 119गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।
एक दलित युवक ने दो अज्ञात सहित चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी नीरज पुत्र हीरालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे वह काम करने के लिए सोनू के कोल्हू पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लखीमपुर रोड पर जलालपुर मोड के पास गांव निवासी शिंकू व राहुल पुत्र गण अरुण व दो अज्ञात लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां दी और विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से मारा पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट
गई हैl






_page-0001.jpg)
























Comments