*ओम कांवरिया सेवा समिति व कोतवाली स्टाफ के द्वारा किया गया विशाल भण्डारा*

लखीमपुर खीरी , 124

मैगलगंज खीरी। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को कोतवाली गेट पर कोतवाली स्टाफ के साथ साथ नगर के जीटीरोड स्थित सिद्धेश्वरी देवी आश्रम के पवित्र प्रांगण में ज्येष्ठ मास के पुनीत अवसर पर तीसरे मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य दिनेश चन्द्र गुप्ता बड़े भैय्या की उपस्थिति में ओम कांवरिया सेवा समिति के द्वारा बालाजी महाराज के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आए हुए श्रद्धालुओं तथा बालाजी के भक्तों को पूरी सब्जी,बूंदी,दाल चावल,खीर इत्यादि प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे का आरम्भ कन्याओं को भोजन कराकर व दक्षिणा आदि देकर किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की सम्मानित जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर प्रसाद ग्रहण कर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपको बता दें यह भण्डारा ओम कांवरिया सेवा समिति के सौजन्य व सभी सम्मानित नगर वासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में कराया जाता है तथा इसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते हैं।जिसमे समिति के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहता है।

Related Articles

Comments

Back to Top