दबंगों ने पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन को पीटा, पंप को आग लगाने की दी धमकी पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी , 118

गोला गोकरननाथ खीरी
नगर की मोहम्मदी रोड स्थित राधे पेट्रोलियम कंपनी पर रविवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे चार युवकों ने ₹500 का पेट्रोल डलवाया और पैसा देने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने जब उधार देने से मना कर दिया तो दबंग लोगों ने पहले सेल्समैन और बाद में बीच बचाव करने आए पंप के प्रबंधक को मारा पीटा। गालियां दी और पेट्रोल पंप को आग लगा देने की धमकी दी । बताते हैं कि दबंग युवकों ने यह भी धमकी दी कि सांसद उनका है कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। घटना की तहरीर पंप के प्रबंधक ने पुलिस को दी है परंतु पुलिस ने दो दिन  बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाकर वर्मा पुत्र संतोष वर्मा, शोभित वर्मा पुत्र अज्ञात, लवी यादव पुत्र गणेश यादव निवासी मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी गोला और अतुल वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला कुम्हार टोला गोला दो मोटरसाइकिलों  पर सवार होकर रविवार की देर शाम राधे पेट्रोलियम कंपनी मोहम्मदी रोड पर पेट्रोल डालने पहुंचे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पेट्रोल पंप के प्रबंधक आकाश प्रकाश मिश्रा पुत्र ज्ञान प्रकाश मिश्रा निवासी पश्चिमी दीक्षिताना गोला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि इन चारों युवकों ने सेल्समैन मनीष कश्यप व राहुल वाजपेई से जबरन ₹500 का पेट्रोल उधर मांगा जब मनीष कश्यप ने उधार देने से मना कर दिया तो विपक्षी गण आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे । मारपीट पर आमादा हो गए । शोरगुल सुनकर जब प्रबंधक आकाश मिश्रा मौके पर पहुंचा और बीच बचाव का प्रयास किया तो आकाश और राहुल दोनों को दबंग युवकों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कहा कि पेट्रोल पंप में आग लगा देंगे उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
बताते हैं हमलावरों  ने मारपीट करते हुए कहा कि  सांसद उनका है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है परंतु  दो दिन  बीत जाने के बाद भी  पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । जिस कारण पेट्रोल पंप के कर्मचारी दहशत में है। पेट्रोल पंप स्वामी सत्य प्रकाश अग्रवाल के पुत्र शेखर अग्रवाल ने बताया पेट्रोल पंप मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है परंतु  दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शेखर अग्रवाल ने बताया की दिवाकर वर्मा ग्राम परसेहरा थाना हैदराबाद निवासी संतोष वर्मा पूर्व कोटेदार का पुत्र है और अपने को सांसद समर्थक बताकर पेट्रोल पंप पर रौब गालिब किया और कर्मचारियों से मारपीट की है।

Related Articles

Comments

Back to Top