दो पक्षों में जमकर हुई मरपीट गिराई दीवार चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी , 118

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। गोला कोतवाली क्षेत्र ग्राम जलालपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में  चार लोगों पर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम जलालपुर निवासी राम लखन वर्मा की पत्नी प्रभा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे गांव निवासी निखिल, नितीश व साक्षी वर्मा पुत्र/पुत्री जियालाल उसके घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी पुत्री गीता वर्मा, आकांक्षा वर्मा बहु रीना वर्मा को लात घूसांे से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर की निर्माणाधीन दीवार भी गिरा दी। जिससे उसे 20 हजार का नुकसान हुआ है। पीडिता का कहना है कि विपक्षी उसका पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें 7 जून को सुलह समझौता भी हुआ था। उसके बावजूद वह लोग मानने को तैयार नहीं हैं। 
 पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच मैं जुट गई है ।

Related Articles

Comments

Back to Top