हनुमान मंदिर का मनाया गया स्थापना दिवस
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 12:48 PM , 194पसगवां खीरी।बरवर नगर में हर वर्ष श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस 11 जून को देवीस्थान जीर्णोद्धार प्रबंध समिति की देख रेख में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें बरवर नगर से लेकर क्षेत्र तक के लोग शामिल होते हैं। इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री हनुमान मंदिर का 21वीं वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाया गया।शाम को श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ करा कर संकट मोचन श्री हनुमान जी को भोग लगाकर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुंदर पाठ कांड का आयोजन जगदीश गुप्ता की तरफ से किया गया। इस मौके पर देवीस्थान जीर्णोद्धार प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा व काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments