रात्रि गस्त की खुली पोल पुलिस चौकी के महज एक किलोमीटर दूरी पर बसे गाँव में चोरी

लखीमपुर खीरी , 215

थाना फरधान क्षेत्र के कोढैय्या गाँव में हुई लाखों की चोरी,चोरी के बाद पीछा करने पर किया फायर

लखीमपुर खीरी।थाना फरधान की पिकेट पुलिस चौकी लीलाकुंआ क्षेत्र के कोढैय्या गाँव में रात्रि लगभग 1 बजे मिथुन वर्मा पुत्र शिवपूजन लाल वर्मा के घर पर अज्ञात चोरों ने दो सोने की अंगूठी, झुमकी, नथुनी, कुंडल, दो मंगालसूत्र औऱ पड़ोस में ही इसके चाचा छात्रपाल वर्मा पुत्र बांकेलाल के घर से सादी में मिले जेवरात कीमत लगभग (पांच लाख), एक जोड़ी झाला, एक माला औऱ गोलाक में रखे 60,000 रु चोरी कर लिया। आहट से जगे मिथुन वर्मा ने जब सोर किया तो चोर भागने लगे पीछा करने पर मिथुन के ऊपर फायर कर दिया जिससे वह बाल बाल बच गया। मिथुन वर्मा ने बताया की हमारे मकान के पीछे से दीवाल के ऊपर बांस रख कर चोर अंदर आये थे, हम सभी लोग सो रहे थे, हमारे घर चोरी हो जाने के बाद चोर जब चाचा के घर पर गए तो हम जाग गए, सोर गुल सुनने पर चोर घर से भाग गए, भागते समय जब उनका पीछा किया तो हमारे ऊपर एक फायर कर दिया। अंधेरा होने की वजह से मैं बच गया। घटना के 9 घंटे हो जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है, जबकि पीड़ितों के द्वारा इस घटना की सूचना भी दी जा चुकी है। इतने सख्त शासन में भी छेत्र में इतनी बड़ी घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन की शुस्त कार्यशैली से छेत्र में भय व्याप्त है।

Related Articles

Comments

Back to Top