*शारजाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 4*

लखीमपुर खीरी , 144

*खीरी विकास समिति के अध्यक्ष ने फीता काट कर किया उद्घाटन*
*शिवालापूर्वा 11 ने जीता उद्घाटन मुकाबला* 

खीरी टाउन-खीरी। शारजाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन 4 का आज भव्य उद्घाटन
उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि खीरी विकास समिति के अध्यक्ष आमिर रज़ा 'पम्मी' ने किया।
   उद्घाटन मुकाबला शिवालापूर्वा 11 और गोला सुपर किंग के बीच में खेला गया जिसमें
शिवालापूर्वा 11 के कप्तान राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया और शिवालापूर्वा 11 की तरफ़ से पारी का आगाज़ करने आए कप्तान राजा और फैसल ने अच्छी बल्लेबाज़ी की। राजा ने 34 रन और फैसल ने 53 रन बनाए गौरव तोलानी ने 43 और प्रशांत ने 27 रन बनाकर शिवालापूर्वा 11 ने निर्धारित 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। 
स्कोर का पीछा करने उतरी गोला सुपर किंग की टीम निर्धारित 12 ओवर में  6 विकेट खोकर मात्र 106 रन ही बना पाई। इस मैच मैन ऑफ द मैच फैसल को चुना गया। फैसल ने ताबड़तोड़ 19 गेंदों पर 53 रन बनाए।
   इस मौके पर मुख्य अतिथि आमिर रज़ा पम्मी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को निखारने और सवारने का मौका मिलता है। उद्घाटन के मौके पर विशिष्ट अतिथि की हैसियत से शिफा मेडिकल कालेज के ओनर डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन, बजाज आलियांज के सीनियर मैनेजर मसूद जावेद 'बॉबी' डॉक्टर एहराज अहमद, तफज्जुल हुसैन,मास्टर बासिद, शारिब अंसारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष रिजवान, शरीफ भाई,, एनुअल अंसारी, नियामत उर्फ गुड्डू होटल वाले, पत्रकार शादाब रज़ा इलियास चिश्ती, अय्यूब गौरी मौजूद रहे।
   मैच में अंपायरिंग सुहैल अहमद और मुदस्सिर अली ने की और स्कोरिंग नूरूल हसन और एमस ने की, कमेंट्री जेबी अंसारी और अल्तमश ने की। इस दौरान कमेटी के सदस्य मुराद रज़ा, फैजान, आकिब, साहिबे आलम, अकरम, शारिफ, साहिल, आरिफ, गोलू मौजूद रहे और मैच का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे

Related Articles

Comments

Back to Top