जगह-जगह विशाल भंडारो के आयोजन
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 12:40 PM , 171लखीमपुर खीरी। ।मितौली कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को जगह-जगह बाला जी के भक्तो ने बड़ी श्रद्धा भाव के साथ बालाजी महाराज की आरती भोग लगाकर प्रसाद वितरण के साथ जगह-जगह विशाल भंडारो के आयोजन किए गए।
कस्बे में रामनगर कालोनी हरिवंश सिंह के आवास के विवेक गौतम व रामनगर के समस्त भक्तो के द्वारा छोला चावल का प्रसाद वितरण, अटल एवं वेद प्रकाश राठौर किराना स्टोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के सामने स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर के प्रबंधक अशोक कुमार गुप्त के द्वारा छोले चावल हलुआ, सचिन जयसवाल के प्रतिष्ठान पर छोले चावल, शिवकुमार कटियार के प्रतिष्ठान पर मीठा शरबत, सोहनलाल राठौर साइकिल स्टोर के आवास पर छोले चावल पूडी शरबत, रामसागर पाल अपने आवास बाजार रोड पर पूड़ी सब्जी हलुवा, पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बूंदी हलुवा सरवत, पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम सुल्तान कश्यप, पुजारी द्वारा भंडारा, सर्वेश शर्मा द्वारा भंडारा, फत्तेपुर में विजय मिश्र के द्वारा भंडारा, सांई पेट्रोल पम्प कस्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली राजीव वर्मा पुत्र अमन वर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रान्त प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य के प्रसाद वितरण कस्बे व क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विपिन भट्ट,अखिलेश मिश्र, रजत मिश्रा, विश्राम मौर्य, नीतीश गुप्ता, उपेंद्र सिंह,अनुराग मौर्य, राजेंद्र गौतम, कमलेश पाल सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक माताएं बहने और बालाजी के भक्त मौजूद रहकर सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने।






_page-0001.jpg)
























Comments