फर्जी पुलिस अधिकारी पुलिस की गिरफ्त में

लखीमपुर खीरी , 167

लखीमपुर-खीरी।कोतवाली सदर के अंतर्गत महेवा गंज पुलिस द्वारा, चैकिंग के दौरान खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले एक ब्यक्ति राणा प्रताप सिंह को एक सेट पुलिस वर्दी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस पहचान पत्र सहित महेवा गंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बताते चलें मंगलवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चेकिग के दौरान खुद को पुलिस ऑफिसर बताने वाले एक नफर अभियुक्त राणा प्रताप सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह मूल निवासी कस्बा व थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान पता-  डाक्टर सुरेन्द्र पाल वर्मा के  किराए के  मकान महेवा गंज चौकी क्षेत्र के बालूडीहा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को एक अदद पुलिस निरीक्षक खाकी वर्दी सेट व एक पर्स, मोबाइल, सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, दो पेन कार्ड, एक उत्तर प्रदेश पुलिस पहचान पत्र व एक डेबिट कार्ड के साथ सैधरी बाईपास मोड़ से गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में कोतवाली सदर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक  राहुल सिंह के
कांस्टेबल  शुभम राठी, 
कांस्टेबल गौरव , 
कांस्टेबल दुष्यन्त यादव, 
कांस्टेबल गौरव पाठक, महेवा गंज चौकी थाना कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top