खीरी में अचानक धूं-धूं कर जल उठा खंभे में लगा बॉक्स, कई घरों की बिजली गुल

लखीमपुर खीरी , 121

लखीमपुर खीरी में भीषण गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। कस्बा खीरी के शेख सराय मार्ग पर मंगलवार की दोपहर खंभे में लगे बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने पर आसपास घरों के लोग ने बिजली निगम को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन कटवाई। इससे तमाम घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। विद्युत लाइन ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।

Related Articles

Comments

Back to Top