कटीले तारों में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत की जांच में बड़ा खुलासा

लखीमपुर खीरी , 119

लखीमपुर जिले  दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में कटीले तारों में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि शावक कटीले तारों के बीच जिस फंदे में फंसा था। उस फंदे को दो शिकारियों ने सुअर का शिकार करने के लिए लगाया था। सुअर नहीं फंसा लेकिन शावक फंस गया और उसकी जान चली गई। इस मामले में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। 
जंगल से सटे खेतों में वन्यजीवों की आवाजाही शिकारियों के लिए मुफीद साबित हो रही है। यह शिकारी मांस के लिए जंगली सूअर, पाढ़ा, चीतल, हिरन आदि का शिकार करने के लिए खाबड़ और फंदा लगा रहे हैं। रविवार की रात शिकारियों ने गोला वन रेंज पश्चिम बीट में पुनर्भू ग्रंट के पास बाल गोविंद वर्मा के खेत की मेड़ पर कटीले तारों के बीच फंदा लगाया था। काफी देर तक कटीले तारों में फंसा रहा था शावक 
दुर्भाग्यवश मां से बिछड़ा करीब नौ से 10 माह का मादा तेंदुआ शावक फंदे में फंस गया। पैरों में फंदा फंसने और कटीले तारों में शरीर उलझा होने की वजह से शावक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान शावक ने एक वाचर का हाथ भी चबा डाला था। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम तेंदुआ शावक की मौत की जांच कर रही थी। इस  बीच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के दौरान मौके पर एक फंदा भी लगा मिला। संभवत: यह फंदा जंगली सूअर आदि का शिकार करने के लिए लगाया था, जिसमें मां से बिछड़ा मादा शावक फंस गया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने खेत की रखवाली कर रहे थाना गोला क्षेत्र के बाबूगंज निवासी मुन्ना पुत्र टोड़ी और द्वारिका गंज निवासी नंदराम पुत्र बेचेलाल को गिरफ्तार किया है

Related Articles

Comments

Back to Top