*तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धांलुओं ने किया प्रसाद वितरण*

लखीमपुर खीरी , 219

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कस्बे के व्यवसाइ सुशांत सिंह ने किया प्रसाद वितरण*


*ओयल खीरी* - ओयल कस्बे मे बाला जी के भक्तो के द्वारा जगह जगह स्टाल लगाकर शीतल शरबत, छोला चावल, पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण जोर शोर से किया गया इसी क्रम मे ओयल कस्बे मे हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल के चिकित्सक जेड ए खान, अपूर्व शुक्ला, आरती, जितेंद्र कुमार वर्मा फार्माशिष्ट, श्रेया, अविनाश सिंह चौहान नवल भैया इत्यादि भक्तो के द्वारा स्टाल लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम बाला जी की पूजा अर्चना करके तत्पश्चात प्रसाद रुपी छोले चावल, एवं शीतल शरबत का वितरण प्रभू की इच्छा तक प्रारम्भ किया गया!कस्बे मे अनेको जगहों पर प्रसाद शरबत वितरण किया गया, बेहजम तिराहे के पास मिश्रा दवाखाना संचालक अशोक मिश्रा, दुर्गे ज्वेलर्स के मालिक सुशांत सिंह नन्हा के द्वारा भी प्रसाद वितरण किया गया जो प्रभू की इच्छा तक वितरित होता रहा!तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर बाला जी मंदिर मे जय श्री राम, जय हनुमान के नारो से, घंटे घड़ियालो से मंदिर परिसर पूर्णतया गुंजायमान रहे!मंदिर परिसरो मे भक्तो का ताँता देखने को मिला, अत्यधिक भीड़ के दौरान पुलिस सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे!

Related Articles

Comments

Back to Top