ग्रामीण क्षेत्रों में उड़ रही लॉक डाउन की धज्जियां

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर खीरी। बढ़ते कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए भले ही प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाकर शख्ती बरती जा रही हो लेकिन इसका ग्रामीण क्षेत्रों में कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन साप्ताहिक बजारे लग रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन सब कुछ देखते हुए भी इन बाजारों से अनजान बना हुआ है। साप्ताहिक बाजारों की बात करें तो सोमवार गुरुवार और शुक्रवार को रमियाबेहड़, तेलियार, गजियापुर, खरवहिया नंबर दो, मंगलवार और शनिवार को लवेदपुर, दुलही, सुजानपुर, पढ़वा, बुधवार और रविवार को सेमरा बाजार, ढखेरवा नानकार, गुलरिहा आदि जगहों पर काफी बड़े पैमाने पर साप्ताहिक बजारे लग रही हैं। जहां पर कोरोना प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
 

Related Articles

Comments

Back to Top