कोरोना महामारी के विनाश हेतु दुर्गा सप्तशती का हवन यज्ञ किया
लखीमपुर खीरी May 10, 2021 at 09:08 PM , 141लखीमपुर खीरी। बेहजम क्षेत्र के पैला गांव में माता दुर्गा मंदिर पर क्षेत्र की सुख शांति और कोरोना महामारी के विनाश हेतु दुर्गा सप्तशती हवन यज्ञ का ग्रामीणों के सहयोग से सुंदर आयोजन किया गया ।हवन यजमान ठाकुरफूल सिंह की अगुवाई में पंडित भगवती प्रसाद मिश्र आचार्य अनिल दीक्षित पूजा अर्चना और हवनादि कार्यक्रम किया गया ।गांव के सभी भक्त गणों ने रोग दोष निवारण और सभी क्षेत्र वासियों की सुख शांति के लिए मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया ।
भीड़ वाले इलाके में पुलिस ने अनुपालन तोड़ने वालांे को दिया प्रसाद
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर नगर में आज पुलिस प्रशासन द्वारा गश्त की गई और भीड़-भाड़ इलाके में पुलिस ने अपना कड़ा रुख अख्तियार कर कोविड-19 नियम का पालन कराने की कोशिश की गश्त दौरान पुलिस जब पुरानी गल्ला मंडी संकटा देवी रोड के क्षेत्र में पहुंची तो वहां मार्केट खुली हुई थी और काफी संख्या में भीड़ थी पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया तथा कुछ लोगों को 1-2 डंडे भी लगाए था , कुछ लोगों को समझा कर सावधानी बरतने को कह कर छोड़ दिया अब नगर प्रशासन अपनी शक्ति पर उतर आया है तथा गली गली मोहल्ले मोहल्ले जाकर अपनी गस्त तेज कर दी तथा हर हाल में कोविड-19 नियम का पालन पुलिस प्रशासन द्वारा कराया जाएगा जिससे कि समाज सुरक्षित रह सके।
लॉक डाउन का पूर्णतयः पालन करें
निघासन खीरी। झंडी चैकी इंचार्ज के साथ चैकी स्टाफ को जब बाजार की जानकारी मिली तो झंडी चैकी पुलिस स्टाफ ने सम्पूर्ण बाजार वालों की दुकानों को हटवाया व सभी को हिदायत दी कि जब तक लॉक डाउन चल रहा है तब तक लॉक डाउन का पूर्णतयः पालन करें। यदि कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही होगी। झंडी चैकी स्टाफ ने सभी से यह भी कहा कि कोविड-19 के चलते सभी घर मे रहें, सुरक्षित रहें व मास्क जरूर लगाएं।
कोविड केयर सेन्टर गोला पहुंचे डीएम-एसपी,व्यवस्थाओं की पड़ताल
लखीमपुर खीरी। तहसील गोला गोकर्णनाथ में गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज में संचालित कोविड केयर सेन्टर में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल के साथ व्यवस्थाओ की पड़ताल कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने मौजूद चिकित्सीय टीम को निर्देश दिए कि भर्ती संक्रमित मरीजों की प्रॉपर देखभाल की जाए। वही सीरियस मरीजों को तत्काल कोविड चिकित्सालय जगसड रेफर किया जाए। उन्होंने भर्ती मरीजों से मिल रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव मौजूद रहे। गोला पहुंचे डीएम-एसपी, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान की पड़ताल की।
डीएम ने सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान की जमीनी हकीकत जानी
लखीमपुर खीरी। सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल ने गोला पहुंचकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान की जमीनी हकीकत जानी। सोमवार की दोपहर डीएम-एसपी ने गोला नगर के विभिन्न चैराहों, मोहल्लो में पैदल घूम कर नगर पालिका परिषद गोला गोकरण नाथ द्वारा चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान की पड़ताल कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम अखिलेश यादव को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। वही साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन फागिंग अभियान की मानिटरिंग व पर्यवेक्षण किया जाए। डीएम-एसपी ने गोला नगर भ्रमण कर आंशिक लॉक डाउन का अनुपालन समेत साफ सफाई, सैनिटाइजेशन अभियान की जमीनी हकीकत जानी। डीएम-एसपी ने ब्लाक कुंभी के ग्राम पंचायत दतेली पहुंचकर सैनिटाइजेशन व साफ सफाई अभियान को देखा। डीएम ने नवनिर्वाचित प्रधान जहीरूद्दीन को निर्देश दिए कि अपनी देखरेख में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान को युद्ध स्तर पर चलाएं। गत दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित डोर टू डोर सर्वे में चिन्हित सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों को गांव की आशा से समन्वय कर कोविड मेडिकल किट मुहैया करवाने में लीड रोल ले। उन्होंने कहा कि गांव में प्रत्येक व्यक्ति फेस मास्क का प्रयोग करें, यह सुनिश्चित कराएं। संपूर्ण गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यक्रमों को क्रियान्वित कराएं। बताते चले कि शासन के निर्देश पर जिले की सभी 10 नगर निकाय व सभी ग्राम पंचायतों में युद्धस्तर पर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का अभियान चला। जिलेभर में प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमणसील रहकर युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान की जमीनी हकीकत की पड़ताल की। सभी नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारियों ने अपने नेतृत्व में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित कराया। इस दौरान आमजन से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की भी अपील भी की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सरदार सिंह राना, प्रभारी निरीक्षक गोला अनिल कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।
नाला ऊंचा होने के कारण नहीं हो रहा जल निकास
तिकुनिया खीरी। कस्बे में जल निकास को बनाया गया नाला जल निकास में नाकाम है नाले का लेबल ऊंचा नीचा हो जाने से नाले से जल निकास नहीं हो पा रहा है जिसके चलते लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है इस बाबत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। कस्बा तिकुनिया में बीते कई साल से लोगों के घरों के जल निकास की भयावह समस्या बनी हुई थी जिसके चलते लोग परेशान थे शासन प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी जल निकास का समस्या का निदान नहीं हो पाया था पूर्व प्रधान सोनिया गर्ग ने जिले के सांसद अजय मिश्र टेनी से नाला निर्माण की मांग की थी जिस पर सांसद के प्रयासों से जिलाधिकारी द्वारा 400 मीटर नाला ब्लाक से दिलाया गया था। नाला का काम पूरा पिछले माह पूरा हुआ है, लेकिन जनता का कोई भी उद्देश्य इस नाले से पूरा होता नजर नही आ रहा है। अब जल निकास का जो पानी आ रहा है वह नाले में ऊंचा होने के कारण नही जा रहा है। जिसके चलते लोगों को भय हैं की अभी तो बारिश नहीं हुई तब यह हाल हैऔर बारिश में क्या हाल होगा जब अभी से घरों का पानी नही निकल रहा है गलियों में भर रहा है तो बरसात में क्या होगा। कस्बा वासी रामकिशोर, रमेश चंद्र ,अनीश ,पिंटू ,जहीरूद्दीन ने जिलाधिकारी को इस बाबत पत्र भेजकर नाले की जांच करा कर इसे दुरुस्त कराए जाने और ठेकेदार का भुगतान रोके जाने की मांग की है।
भीड़ लगाकर सामान खरीददारी कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जलालपुर गांव में भीड़ लगाकर सब्जी व जरूरत का सामान खरीददारी कर रहे लोगों को गोला पुलिस ने खदेड़ा। मालूम हो कि कोरोना गाईड लाइन का असर गोला क्षेत्र में नहीं देखने को मिल रह है,जिसका उदाहरण है कि जलालपुर गांव मे साप्ताहिक बाजार मे भीड़ लगाकर खरीददारी कर रहे है लोग,वहीं गोला मे सैकड़ों दुकानें दिन दहाड़े खुली रहती है,वहीं ट्रिपल राइडिग कर फर्राट भी भर रहे है लोग,कोरोना गाईड लाइन का माखौल उडाया जा रहा है,वहीं गोला कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय की लापरवाही व निरंकुशता के चलते गोला क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।वहीं गोला में केवल खानापूर्ति के चलते सभी सडकों पर चेकिंग चलाकर इतिश्री कर दी जाती है,वहीं जलालपुर में बाजार में भीड़ भीड़ की सूचना पर पहुंच,हल्का आरक्षी चन्द्रमोहन त्यागी,अरूण कुमार, गौरव कुमार, मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सभी दुकानदारो को मौके से हटाया गया है और दोबारा बाजार मे दुकान न लगाने की चेतावनी भी दी गई है।
चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
निघासन-खीरी। भारतीय किसान मजदूर यूनिट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस०के० सिंघानिया के निर्देशन में मण्डल प्रभारी रमाकांत दीक्षित के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता व तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार पांडेय को सौंपा है।दिये गए ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि सभी जनपदों के जिलाचिकित्सालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप केंद्रों की ओपीडी सामान्य दिनों की तरह खोली जाए जिससे कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों के अतिरिक्त सामान्य रूप से बीमार व्यक्तियों का समुचित उपचार हो सके और जनपद के खीरी कस्बे में स्थित ऑक्सीजन फैक्ट्री को तत्काल रुप से चालू करा कर ऑक्सीजन की पूर्ति जिले में की जाए जिससे ऑक्सीजन की वजह से लोगों की मौतें ना हो और जनपद खीरी में पीएम केयर्स फंड,मुख्यमंत्री केयर फंड व आपदा फंड एवं अन्य मदों से तत्काल बाहर से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मंगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए जिससे आमजनमानस का कल्याण हो सके इसके अलावा जनपद लखीमपुर के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बचाव हेतु उपकरण पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क वितरित किये जाए। इसके साथ ही संगठन के मण्डल प्रभारी रमाकांत दीक्षित ने बताया कि यदि उपरोक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया जाता है और इस बीच यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति न होने के कारण होती है या सामान्य बीमारी की दवा ना मिल पाने के कारण होती है तो संगठन 15 मई 2021 से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान जिला सचिव जयप्रकाश मिश्रा, राजू गिरि विधि प्रकोष्ठ, प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर आर्या , जुम्मन अली, रमेश भारती विधि प्रकोष्ठ, प्रमोद राठौर,मनप्रीत कौर सहित संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु चैकी से लेकर कोतवाली तक भटक रहा पीड़ित
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला कोतवाली की अलीगंज पुलिस चैकी क्षेत्र में ग्राम हड़ेला निवासी सिख किसान की पत्नी को पुवायां थाना क्षेत्र का एक युवक आधी रात में अगवा करके उठा ले गया था। सिख फार्मर विगत कई दिनों से गोला पुलिस के चक्कर लगा रहा है परंतु पुलिस इस मामले में कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। चैकी से लेकर कोतवाली तक फरियाद करते करते जब थक गया तो उसने रविवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चैकी अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हड़ेला निवासी परमजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को 6 दिन पूर्व तहरीर थी कि उसकी पत्नी को ग्राम गढ़ी खेड़ा थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर निवासी एक आदमी जबरिया रात में घर में घुस कर अपहृत कर ले गया है। पुलिस ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की गढ़ी खेड़ा निवासी आमील पुत्र खन्ना उसकी पत्नी को रात में जबरिया मुंह दबाकर उठा ले गया है। पुलिस विगत कई दिनों से पीड़ित की न तो रिपोर्ट दर्ज कर रही है और ना कोई कार्रवाई कर रही है । रविवार को पीड़ित परमजीत ने फोन पर घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय ढुल को दी तो पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस की इस लचर प्रणाली से सिख समुदाय में रोष व्याप्त हो रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments