स्कूल सुरक्षा को लेकर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी। स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी के साथ शिक्षा विभाग और जिले के स्कूल प्रबंधन समितियों की बैठक हुई। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि बैठक में बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा, आगंतुकों की एंट्री व्यवस्था, गार्ड की नियुक्ति, सीसीटीवी और स्कूल समय में अजनबियों की पहुंच जैसे सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि बच्चों और स्कूल परिसर में मौजूद स्टाफ की सुरक्षा समझौता योग्य नहीं है। सभी स्कूलों को एक चेकलिस्ट दी गई है। जहां कमी है, वहां स्कूल अपनी क्षमता के अनुसार सुधार करेंगे। प्रबंधन समितियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था की खामियां दूर की जाएंगी।

हर स्कूल की प्रबंधन समिति एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगी, जो पुलिस से समन्वय करेगा। संबंधित थाने के बीट स्तर पर भी एक पुलिस अधिकारी नोडल ऑफिसर बनाया जाएगा। यह अधिकारी नियमित सुरक्षा ऑडिट करेगा और स्कूल का दौरा करेगा। स्कूल खुलने और बच्चों के छुट्टी के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

एसपी ने कहा कि आगंतुकों की आने की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Related Articles

Comments

Back to Top