कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Sep 23, 2026 at 06:52 PM , 0धौरहरा खीरी। ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम कार्यकारिणी ने बुधवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन धौरहरा विधायक के प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी को सौंपा। कर्मचारियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग उठाई।
कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगें और समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।ज्ञापन के माध्यम से इन समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनके समाधान की मांग की गई।
विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी ने कर्मचारियों से ज्ञापन प्राप्त करते हुए उनकी मांगों को उचित माध्यम से शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक स्तरीय एनएचएम कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यकारिणी ने शासन से उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।






_page-0001.jpg)
























Comments